फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police will be deployed in plain clothes in the markets of Bahadurgarh on Raksha Bandhan.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षाबंधन पर बहादुरगढ़ के बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Police will be deployed in plain clothes in the markets of Bahadurgarh on Raksha Bandhan.
-फोटो 85 : बहादुरगढ़ शहर का मेन बाजार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए बहादुरगढ़ पुलिस ने बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की है। त्योहार पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे।
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बाजारों में मनचलों, तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में सामान्य से अधिक भीड़ होती है। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख बाजारों, चौराहों और पार्किंग स्थलों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी बाजारों में घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनचलों या महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। बाइक पर स्टंट करने, तेज गति से वाहन चलाने या बेवजह भीड़ में बाइक दौड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed