फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police uncovered blind murder case, one arrested

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police uncovered blind murder case, one arrested
बादली। नौ माह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के एक मामले को सुलझाया गया है। थाना बादली की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन ने बताया कि पिछले साल 7 नवंबर को थाना बादली पुलिस को गुरुग्राम नहर में मुंडाखेड़ा हेड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बोर्ड ऑफ डॉक्टर ने राय दी कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हथियारों से चोट मारने के कारण हुई है। डॉक्टर के ओपिनियन के बाद थाना बादली में अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हथियारों से चोट मारकर हत्या करने और शव को खुर्द बुर्द करने की मंशा से नहर में डालने का केस दर्ज किया गया था। शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु बहादुरगढ़ शव गृह में रखा गया था। इस दौरान थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक बाबूलाल की टीम को उपरोक्त मामला के संबंध में गुप्त सूचना मिली। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात का खुलासा हुआ। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ राकस पुत्र तेजपाल निवासी बादली के तौर पर हुई। आरोपी को उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में थाना बादली की टीम ने गांव लोहट दिल्ली बॉर्डर से काबू किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी बादली के अमन के साथ 2 नवंबर को धनतेरस वाले दिन मोटर साइकिल पर सवार होकर नजफगढ़ दिल्ली से नशीला पदार्थ खरीदने के लिए गया था। वहां से नशीला पदार्थ खरीदकर लाए और रास्ते में उसका सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों बादली के लिए चल दिए, जो गुभाना-बादली रोड पर केएमपी फ्लाईओवर से पहले गुरुकुल के पास रुककर दोबारा से नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे। उसी दौरान आरोपी दीपक उर्फ राकस व उसके दोस्त अमन के बीच कुछ कहा सुनी हो गई और वह बाद में झगड़े में तब्दील हो गई। अमन निवासी बादली को उसने ईंटों से मुंह, सिर व गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने वहां से आकर अपने दोस्त प्रवीण उर्फ कल्लू को सारी बातें बताई। उसके बाद दोनों ने योजना बनाकर सबूत मिटाने की मंशा से मृतक अमन की लाश व ईंटों को गुरुकुल के पास से जाने वाली गुरुग्राम नहर में डाल दिया। अब इस मामले में दीपक को गिरफ्तार किया गया है। मामले का सहआरोपी प्रवीन उर्फ कल्लू निवासी बादली किसी अन्य अपराधिक मामले में दुलीना जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed