फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police should soon arrest the murderers of Nafe Singh Rathi: June

नफे सिंह राठी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करें पुलिस : जून

Tue, 27 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 27 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police should soon arrest the murderers of Nafe Singh Rathi: June
बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि बहादुरगढ़ में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। बदमाशों में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है। आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं अंजाम दी जा रही है। जिस प्रकार से इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गाड़ी पर गोलियां बरसाकर हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। यह बेहद चिंताजनक है। पीड़ित परिवार जिस भी जांच एजेंसी से इस हत्याकांड की जांच करवाना चाहता है। सरकार उस जांच एजेंसी से इस हत्याकांड की जांच कराए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने का काम करें। संवाद
विज्ञापन



नफे सिंह की हत्या के पीछे बड़ी साजिश : रमेश दलाल
बहादुरगढ़। किसान नेता रमेश दलाल ने आशंका जाहिर की कि नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे कोई बड़ी सुनियोजित साजिश अवश्य है। जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया और ट्रेंड शार्प शूटर्स को इस घृणित कांड में लगाया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि हत्या के पीछे बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश है। चुनाव के नजदीक सरेआम जनता के बीच एक राजनेता की हत्या प्रभावशाली राजनेताओं के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकती। दलाल ने कहा कि घटना के समय और स्थान से एक गहरी साजिश की बू आ रही है। दलाल के अनुसार हत्यारे इतने बेखौफ तभी हो सकते हैं, जब उनके पीछे कोई बड़ी शक्तिशाली और प्रभावशाली मदद का भरोसा हो। पुलिस हत्या के पीछे की साजिश को तुरंत बेनकाब करे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed