{"_id":"67a20785413d1e9de5055b7f","slug":"police-scuffle-with-a-farmer-from-kharhar-village-of-jhajjar-video-goes-viral-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में HT लाईन बिछाने का मामला: खरहर के किसान के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की, झूठे मामले में फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में HT लाईन बिछाने का मामला: खरहर के किसान के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की, झूठे मामले में फंसाने का आरोप
Tue, 04 Feb 2025 05:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:56 PM IST
सार
वायरल वीडियो में पुलिस का एक कर्मचारी किसान को साफ रूप से धक्के मारते हुए दिखाई दे रहा है। हांलाकि किसान अशोक पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहा है। लेकिन वायरल वीडियो में उसकी सुनवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस और किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजस्थान से वाया झज्जर होकर दिल्ली नरेला जाने वाली एचटीलाईन के मार्किट रेट से मुआवजा दिए जाने के मामले को लेकर जहां झज्जर लघु सचिवालय में किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर अपना धरना शुरू कर रखा है। वहीं, झज्जर के ही एक गांव में इसी एचटीलाईन बिछाने के कार्य के दौरान एक किसान के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो बीती 26 जनवरी का बताया जाता है। उस दौरान गांव खरहर में पुलिस पहरे में एचटी लाईन बिछाने का काम किया जा रहा था। वहां अशोक नामक एक 62 साल का किसान निर्धारित मुआवजा न मिलने की वजह से विरोध कर रहा था। किसान के इस विरोध में उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। आरोप है कि किसान के उसी विरोध के दौरान वहां पर मौजूद पुलिस ने उसके साथ धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिस का एक कर्मचारी किसान को साफ रूप से धक्के मारते हुए दिखाई दे रहा है। हांलाकि किसान अशोक पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहा है। लेकिन वायरल वीडियो में उसकी सुनवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। एक वीडियो में किसान अशोक की पत्नी के साथ भी पुलिस धक्का-मुक्की करती हुई दिखाई दे रही है। अपने साथ हुई पुलिस की धक्का मुक्की की आपबीती किसान ने झज्जर में मीडिया के सामने बताई।
विज्ञापन
उसने कहा कि इस एचटी लाईन का निर्धारित मुआवजा न मिलने की वजह से किसान विरोध कर रहे है। उसी के चलते वह भी अपने परिवार के साथ अपने खेत से जा रही एचटीलाईन का विरोध करने पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह स धक्का मुक्की की। उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस कर्मचारी ने उसके बेटे को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। किसान अशोक अपने बेटे सागर के साथ यहां झज्जर लघु सचिवालय में एचटी लाईन के विरोध में धरने पर बैठा हुआ है। यहां किसानों ने पक्का मोर्चा लगाकर अपना धरना शुरू कर रखा है।