{"_id":"66c4c8146318b3b235048ab5","slug":"police-removed-posters-of-politicians-from-autos-and-e-rickshaws-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109361-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो और ई-रिक्शा से पुलिस ने हटवाए राजनेताओं के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो और ई-रिक्शा से पुलिस ने हटवाए राजनेताओं के पोस्टर
Tue, 20 Aug 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : ऑटो से राजनेताओं की प्रचार सामग्री हटाते टै्रफिक पुलिस कर्मी।
बहादुरगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। मंगलवार को एसडीएम परमजीत चहल डीसीपी मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा पर नेताओं द्वारा लगाई गई प्रचार सामग्री को उतरवाया। अधिकारियों ने चालकों को ऑटो और ई-रिक्शा से राजनेताओं के पोस्टरों और फ्लैक्स को जल्द हटाने के लिए कहा। बहादुरगढ़ की सड़कों पर ढाई हजार ऑटो और 1500 से अधिक ई-रिक्शा चलता है।
ट्र्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर ऑटो से राजनेताओं के पोस्टर हटाओ अभियान चलाया। इसमें सेक्टर-9 मोड़, नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड, सेक्टर-6 मोड़, एचएसआईआईडीसी, ओमेक्स के नजदीक, झज्जर मोड़, नजफगढ़ रोड समेत कई स्थान शामिल रहे। पहले दिन लगभग 500 ऑटो और ई-रिक्शा से पोस्टर और फ्लैक्स हटाए गए।
विधानसभा चुनावों को देखते हुए आचार संहिता का पालन कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पोस्टर और फ्लैक्स हटाने के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को साफ हिदायत दी है कि किसी भी ऑटो पर राजनेताओं की कोई प्रचार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए। अन्यथा उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जनमंगलवार को बहादुरगढ़ में अलग-अलग प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ऑटो और ई-रिक्शा पर राजनेताओं द्वारा लगाई गई प्रचार सामग्री को हटवाया गया। लगभग 500 ऑटो से सभी फ्लैक्स उतरवाए गए हैं। ऑटो चालकों को स्वयं इन्हें हटाने के लिए कहा गया है। यदि फिर भी ऑटो चालक इन्हें नहीं हटाते हैं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। -विकास कुमार, एसएचओ ट्रैफिक, बहादुरगढ़।
-फोटो 55 : ऑटो से राजनेताओं की प्रचार सामग्री हटाते टै्रफिक पुलिस कर्मी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -