फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police outside the caves, student copy inside

बाहर पुलिस की नकेल, अंदर नकल का खेल

Fri, 12 Sep 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police outside the caves, student copy inside
बृहस्पतिवार को हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दूसरे दिन जहां परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस मुस्तैद दिखायी दी, वहीं परीक्षा केन्द्रों के अंदर नकल का माहौल जारी रहा।
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान जिले भर में उड़नदस्तों ने 15 नकलचियों को दबोचा। बाहरी हस्तक्षेप न होने के बावजूद  अंदर नकलचियों के पकड़े जाने से परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी देने वाले अध्यापकों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा।
विज्ञापन



नकल रोकने के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के बजाय पुलिस विभाग ज्यादा सतर्क दिखायी दिया। पुलिस की टीमें दिनभर परीक्षा केन्द्रों के बाहर गश्त लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकल डालने वाले युवाओं पर नकेल कसी गई। बृहस्पतिवार को परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 का भी सख्ती से पालना किया गया।

इसके तहत परीक्षा केन्द्रों के बाहर खुली फोटोस्टेट की दुकानों को बंद करवाया। वहीं परीक्षा केन्द्र के पास पार्क से पुलिस कर्मचारियों ने नकल डालने वाले युवाओं को खदेड़ा।

काफी-किताबें खोड़कर भागे
 पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि युवा नकल डालने के लिए लाई गई किताबें और बैग छोड़-छोड़ कर भाग गये। जिसे पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर उठाया।

इस दौरान पुलिस ने नकल डालने वाले युवाओं की मोटरसाइकिलों को भी इम्पाउंड किया और कुछ युवकों को जीप में भी बैठा कर ले गये। इतने के बाद भी परीक्षा केन्द्रों पर युवा पुलिस को चकमा देकर भी नकल डालने के प्रयासों में जुटे रहे।


रुटीन टेस्ट की तरह बैठे थे छात्र

परीक्षा केन्द्रों के बाहर जहां पूरी सख्ती रही, वहीं कई परीक्षा केन्द्रों पर अंदर नकल का बोलबाला रहा। कई परीक्षा केन्द्रों के अंदर तो स्थिति ऐसी थी कि परीक्षार्थी ऐसे बैठे थे मानो स्कूल में रूटीन टेस्ट दे रहे हो।

ड्यूटी दे रहे अध्यापकों ने भी उन परीक्षार्थियों के प्रति पूरी हमदर्दी दिखाई। जिसके चलते परीक्षार्थियों ने बिना किसी परेशानी के पेपर दिया

बस्ता उठाकर चले चौकी इंचार्ज

टाउन पार्क में जब सिटी चौकी इंचार्ज नकल डाल रहे युवाओं को भगाने गये तब आलम यह रहा कि युवा अपनी किताबें और बैग वहीं पर छोड़ कर भाग गये।

जिसके चलते चौकी इंचार्ज को स्वयं सभी बैगों को उठाकर अपने साथ ले जाना पड़ा। जिसको देखकर ऐसा लगा जैसे चौकी इंचार्ज स्वयं विद्यार्थी बन गये हो।


उपमंडल बेरी के परीक्षा केन्द्रों पर भी जमकर हुई नकल

 जानकारी है कि उपमंडल बेरी और गांव जहाजगढ़ के परीक्षा केन्द्रों पर भी जमकर नकल हुई। अध्यापक स्वयं विद्यार्थियों को नकल करवाने मे मशगूल दिखाई दिये।


इसके अलावा कई निजी स्कूलों के शिक्षक भी इस काम में ज्यादा सक्रियता दिखा रहे है। सवाल यह उठता है ऐसे परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षा विभाग सख्ती नहीं कर रहा है। उधर बहूझोलरी क्षेत्र में भी कई स्कूलों में नकल की शिकायत मिली है।



जिले भर में पकड़े 15 नकलची

बोर्ड सुपरिडेंट हरप्रीत कौर ने बताया कि जिले भर से उड़नदस्तों ने 15 नकलचियों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के उड़नदस्ते ने मातनहेल से 1, छुछकवास से 1, बेरी से 4 और बहादुरगढ़ से 9 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed