Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police of four districts will take charge of security, SPG siege

मध्यरात्रि से नेशनल हाईवे वाहनों के लिए कर दिया जाएगा बंद, एनएसजी व एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में लिया कार्यक्रम स्थल

Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Police of four districts will take charge of security, SPG siege
झज्जर। कुलाना में रविवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने समारोह स्थल, प्रतिमा स्थल व हेलीपेड को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एनएसजी व एसपीजी के अलावा हरियाणा पुलिस के सुरक्षा घेरे भी रहेंगे। चार जिलों की पुलिस सुरक्षा की कमान संभालेगी। एडीजीपी समेत तमाम आला अफसर दिन भर डेरा डालकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपेड व प्रतिमा अनावरण स्थल पर केवल रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ही रहेंगे। उसके अलावा सभी नेता व अन्य लोग जनसभा स्थल पर रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से सोनीपत, भिवानी, रोहतक व चरखी दादरी से भी पुलिस की अतिरिक्त कंपनियां मांगी गई हैं। जो रात के समय समारोह स्थल पर पहुंचेगी। पुलिस ने मध्यरात्रि के बाद सुरक्षा कारणों से नेशनल हाईवे पर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया। एसपी वसीम अकरम के अनुसार समारोह खत्म होने के बाद जब यातायात व्यवस्था सामान्य हो जाएगी उसके बाद अन्य वाहनों के लिए खोला जाएगा। इसके लिए कोसली व बादली, हेलीमंडी, पाटौदी के रास्ते वाहनों को निकाला जाएगा। नेशनल हाइवे पर केवल समारोह में जाने वाहन ही चलेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को गांव कुलाना ने सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और सांसद डॉ अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके उपरांत गांव कुुलाना में जनसभा का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुलाना में रोहतक रेंज की एडीजीपी ममता सिंह, डीसी शक्ति सिंह व एसपी वसीम अकरम ने शनिवार को समारोह स्थल का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के दल ने समारोह स्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

-रातों रात बदला हेलीपेड
प्रशासन की तरफ से एक निजी शिक्षण संस्थान में हेलीपेड बनाया गया था, लेकिन समाज के लोगों ने जब ऐतराज जताया तो प्रशासन ने रातों-रात हेलीपेड का स्थान बदल दिया। महिला महाविद्यालय के साथ लगते खेल मैदान में रक्षामंत्री व उनकी सुरक्षा में आने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए हेलीपेड बनाया है। वहीं उसके सामने वाली साइट पर खेत में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपेड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed