फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police launched campaign, caught 36 declared criminals and bail jumpers in a fortnight

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने चलाया अभियान, एक पखवाड़े में पकड़े 36 उद्घोषित अपराधी व बेल जंपर

Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police launched campaign, caught 36 declared criminals and bail jumpers in a fortnight

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की तरफ से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में पिछले एक पखवाड़े में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 36 उद्घोषित अपराधी व बेल जंपर कपड़े हैं।
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान सफलतापूर्वक चजाया जा रहा है। वांछित उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए अभियान के प्रथम पखवाड़े (15 दिनों ) के दौरान विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित 36 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पकड़े गए अनेक आरोपी जघन्य किस्म के अपराधों में वांछित आरोपी थे। पुलिस द्वारा की गई धरपकड़ की कार्रवाई झज्जर जिला में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक अभियान का हिस्सा थी। 15 मार्च से शुरू हुई वांछित उद्घोषित (पीओ) व बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई के तहत 31 मार्च तक झज्जर जिला में 11 उद्घोषित अपराधियों व 25 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में जघन्य किस्म के आपराधिक मामलों में वांछित 2 पीओ व 4 बेलजम्पर आरोपी भी शामिल हैं। पकड़े गए वांछित आरोपियों में से कई लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस की रणनीति स्पष्ट है। शांति सद्भाव एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए झज्जर की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। वांछित आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने में हासिल किया गया अपेक्षित परिणाम, जिला पुलिस द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed