फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police issued traffic advisory in view of KMP

केएमपी पर के मद्देनजर पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी

Sat, 10 Apr 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police issued traffic advisory in view of KMP
झज्जर। किसान संगठनों की तरफ से शनिवार को कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस रोड को अवरुद्ध करने की घोषणा को मद्देनजर रखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने व आमजन की सुविधा के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। 10 अप्रैल को संभावित केएमपी रोड जाम के मद्देनजर किसी भी तरह की अप्रिय परिस्थितियों व भीड़ से बचने और आमजन की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले आमजन व वाहन चालकों को आगाह किया जाता है कि शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर लगातार 24 घंटे रविवार को सुबह आठ बजे तक विभिन्न किसानों संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर केएमपी एक्सप्रेस वे को बंद व जाम करने का आह्वान किया है। किसी तरह की परेशानी से बचने व संभावित केएमपी एक्सप्रेस रोड जाम को देखते हुए आमजन को सुझाव दिया जाता है कि केएमपी की बजाए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
विज्ञापन

इन रास्तों का करें प्रयोग
1. जिन लोगों को रोहतक से गुरुग्राम जाना है, वे केएमपी की बजाय गुरुग्राम के लिये वाया झज्जर-फरुखनगर और बादली-बाढ़सा से होते हुए गुरुग्राम जा सकते हैं।
2. जिन लोगों को बादली, आसौदा से सोनीपत की तरफ जाना है, वे केएमपी की बजाय झज्जर-सांपला-खरखौदा से होते हुए सोनीपत या आसौदा से खरखौदा होते हुए सोनीपत की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केएमपी पर यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed