फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police issued challans to 44 vehicles for violating traffic rules.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात के नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 44 वाहनों के काटे चालान

Sun, 01 Sep 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans to 44 vehicles for violating traffic rules.
-फोटो 52 : दुपहिया वाहन चालक का चालान करते टै्रफिक पुलिस कर्मचारी।
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और दुपहिया पर तीन लोगों के सवारी करने पर यातायात पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने शहर में विभिन्न रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। ऐसे में पुलिस ने ऐसे 44 वाहन चालकों को नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा। इसमें एक वाहन बिना नंबर प्लेट मिला, उसे इम्पाउंड किया गया। यातायात पुलिस प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में जगह-जगह नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट व ट्रिपल राइडिंग के चालान किए गए, क्योंकि बिना नंबर प्लेट की बाइकों से ज्यादा क्राइम होने की संभावना बनी रहती है। शहर में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने टीम के साथ जगह-जगह पर नाकाबंदी करके बिना नंबर प्लेट ट्रिपल राइडिंग व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 14 रांग साइड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के, दो बिना नंबर प्लेट वाहन व एक बिना नंबर प्लेट वाहन को इम्पाउंड करने के अलावा अन्य चालान किए गए। इसके साथ-साथ उन्होंने आरएसओ की टीम के साथ मिलकर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालन करना क्यों जरूरी है। इस बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर देवेंद्र, सब इंस्पेक्टर सतपाल और आरएसओ टीम से रविंद्र सैनी सहसचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed