{"_id":"65c10e76d1a14d9f350146fb","slug":"police-issued-challan-to-290-vehicles-for-disobeying-traffic-rules-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107696-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने किए 290 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने किए 290 वाहनों के चालान
Mon, 05 Feb 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
झज्जर में यातयात नियमो की अवहेलना करते पाए जाने पर चालान काटते हुए पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस
झज्जर। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 290 वाहनों के चालान किए गए। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा-निर्देशों अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी करके अनेक वाहनों को चैक किया गया। सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों ने स्वयं भी अपने अपने एरिया में नाकाबंदी व गश्त करते हुए वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत गलत दिशा में वाहन चला रहे 77 वाहन चालकों के चालान किए गए। भारी वाहनों व अन्य वाहनों के लिए निर्धारित लेन को छोड़कर दूसरी लेन में चला रहे 35 वाहनों के चालान किए गए है। बिना हेलमेट के 8, चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट के 6 व ब्लैक फिल्म के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात के अन्य नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर 164 अन्य वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के तहत विशेष तौर पर बिना नंबर प्लेट व ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झज्जर यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।