फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police had sought remand for the arrest of the co-accused from whom Sushil had given weapons to Vishal

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुशील ने जिस सह आरोपी से विशाल को दिलवाए थे हथियार, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मांगा था रिमांड

Thu, 18 Dec 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police had sought remand for the arrest of the co-accused from whom Sushil had given weapons to Vishal
झज्जर। तीन माह पहले इटालियन पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक विशाल के मामले को पुलिस सुशील पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर लेकर आई। पुलिस ने सुशील पहलवान को एसीजेएम कम सिविल जज सीनियर डिवीजन मीनू की अदालत में पेश किया, जहां पुलिस ने अदालत से पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

अदालत ने सुशील का पुलिस रिमांड नहीं दिया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत से आवेदन में जांच अधिकारी ने इस आधार पर पुलिस रिमांड मांगा कि आरोपी सुशील से गहन पूछताछ की जानी है और जिस व्यक्ति से सुशील ने आरोपी विशाल को पिस्तौल और कारतूस दिलवाए थे, उसे दिल्ली और पंजाब में उसके ठिकानों से गिरफ्तार किया जाना है।
विज्ञापन

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि पुलिस रिमांड मांगने वाले आवेदन के अनुसार दिल्ली या पंजाब में कोई खास जगह, शहर या जिला नहीं बताया गया है कि आरोपी सुशील को सह-आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहां पर लेकर जाना है। अदालत ने सुनवाई करते हुए माना कि ऐसे सामान्य दावों पर पुलिस रिमांड देने का कोई आधार नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी को उस जगह की पहचान के लिए ले जाने की अनुमति देने का कोई आधार नहीं बनता है, जहां उसने सह-आरोपी को पिस्तौल और कारतूस दिए थे, क्योंकि वह जगह पुलिस को पहले से ही पता है। ऐसे में आरोपी को पुलिस रिमांड पर ले जाने से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि कोई रिकवरी नहीं करनी है।
सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस की पांच दिन की पुलिस रिमांड का आवेदन खारिज कर दिया। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा गया था, लेकिन नहीं मिला। फिलहाल जजमेंट की कॉपी नहीं आई है। उसके बाद आगे उच्च स्तर पर अपील की जाएगी।

अब 29 को वीसी के माध्यम से होगी पेशी
इसके बाद अदालत ने आरोपी सुशील पहलवान को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इस मामले में अब कोर्ट की अगली सुनवाई 29 दिसंबर को वीसी के माध्यम से होगी।


यह था मामला
यहां बता दें कि सितंबर में गांव बिरोहड़ के एक युवक को इटालियन ब्रेटा पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विशाल से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ था कि वह पिस्टल उसे सुशील कुमार ने उपलब्ध करवाई थी। हालांकि उसे यह नहीं बताया गया था कि इस पिस्टल का उसे करना क्या है। सुशील ने उसे आगे के लिए कोई निर्देश नहीं दिए थे। विशाल ने बताया था कि वह सागर हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार का शागिर्द है, जो इटालियन पिस्टल उससे बरामद हुई, वह सुशील के कहने पर उसे मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed