{"_id":"5fa1cea68ebc3e9bad321e3f","slug":"police-got-big-success-one-accused-including-2-30-lakh-arrested-in-pnb-robbery-case-seven-cases-registered-against-accused-jhjhar-news-rtk5813488155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पीएनबी डकैती मामले में 2.30 लाख सहित एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पीएनबी डकैती मामले में 2.30 लाख सहित एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज
विज्ञापन
आरोपी युवक के साथ पुलिस टीम व पत्रकारों को संबोधित करते डीएसपी नरेश कुमार।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। 21 अक्टूबर को पंजाब नेशनल बैंक माछरौली मे हुई डकैती की वारदात में झज्जर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुठभेड़ के बाद काबू किए बाल बंदी के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है। आरोपी से पुलिस ने अवैध हथियार के अलावा दो लाख 30 हजार रुपये बरामद किए है। डीएसपी नरेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान पूरा घटनाक्रम से पर्दा उठाया।
डीएसपी नरेश कुमार ने बताया सीआईए द्वारा पकड़े गए आरोपी बिरधाना गांव निवासी आकाश उर्फ आशु के कब्जे से बैंक लूटपाट की वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार को बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से पीएनबी माछरौली से लूटी गई राशि में से 2 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए गए। उपचाराधीन बाल बंदी आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नाबालिग आरोपी थाना बेरी में वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के एक मामले में सुधार गृह हिसार में था। जो अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ 12 अक्टूबर को जेल तोड़कर फरार हो गया था। 30 अक्टूबर को थाना दुजाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद आरोपी को काबू किया गया। जो मुठभेड़ के दौरान हुए फायर में घायल होने के कारण पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
31 अक्टूबर को रेवाड़ी रोड से आरोपी को किया गिरफ्तार
31 अक्तूबर को सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम झज्जर रेवाड़ी रोड़ पर गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम ने एक युवक को शक की बिनाह पर काबू किया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ आशु पुत्र बलवान निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना माच्छरौली में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सुलौधा से चोरी की थी बाइक
बाल बंदी ने प्राथमिक पूछताछ में नाबालिग आरोपी से खुलासा हुआ कि वह बीती 12 अक्टूबर को सुधार गृह हिसार से अपने साथियों के साथ फरार हुआ था। वहां से फरार होने के बाद पीएनबी माछरौली में हुई लूटपाट की वारदात में भी वह शामिल था। बरामद की गई मोटरसाइकिल थाना सदर झज्जर क्षेत्र के गांव सुलोधा से चुराई गई थी और बैंक लूटपाट की उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल की गई थी।
आरोपी ने कई वारदातों का किया खुलासा
पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ आशु के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से पीएनबी बैंक माछरौली में लूटपाट की वारदात सहित फायर करने और छीना झपटी अन्य मामलों का खुलासा किया है।
इन आपराधिक वारदातों का हुआ खुलासा
1. आरोपी आकाश उर्फ आशु ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 21 अगस्त को सागर निवासी गांव बिरधाना पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. 26 अगस्त को साहिल निवासी बेरी पर बेरी के एरिया में फायर करने की वारदात को अंजाम।
3. आरोपी ने 30 सितंबर को गांव में बिरधाना में अपने साथियों के साथ मिलकर रवि निवासी गांव खुंगाई पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था, एक माह बाद रवि की मौत हो गई।
4. आरोपी तीन नाबालिग और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना के अनुसार हथियारों सहित दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 21 अक्टूबर को पीएनबी बैंक माछरौली पहुंचे। जहां गार्ड के साथ मारपीट करके उसकी बंदूक को छीन लिया। बैंक में फायर करते हुए कर बैंक कर्मचारी से आठ लाख 75 हजार रुपये से अधिक राशि छीनकर फरार हो गए।
5. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 अक्टूबर 2016 को पुलिस चौकी छूछकवास के एरिया से एक डस्टर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
6. आरोपी 11 जनवरी 2017 को थाना सदर झज्जर के एरिया में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था।
7. आरोपी के खिलाफ 10 मार्च 2019 को थाना राई जिला सोनीपत में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ था।
छपार गांव निवासी तीन बाल बंदियों को बैठाकर कार में लाया था
डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि बाल सुधार गृह हिसार से फरार तीनों नाबालिग आरोपियों को रोहित निवासी गांव छपार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को एक सेंट्रो गाड़ी में बैठा कर हिसार से लाया था। सभी रोहित के घर पंहुचे। रोहित के घर बैठ कर ही सभी ने पैसों की तंगी व जरूरत को देखते हुए बैंक लूटने की योजना बनाई गई।
पूूर्व निर्धारित योजना के तहत दिया गया वारदात को अंजाम
पूर्व योजना के अनुसार बैंक में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद सभी गांव खुड्डन के खेतों में पहुंचे। वहां पर इन्होंने लूटी गई राशि को आपस में बांटने का कार्य किया। जिसमें चार लाख रुपया अकेले रोहित और 2,36000 रुपये आकाश उर्फ आशु और बाकी राशि अन्य आरोपियों ने बांट ली। पैसों का बटवारा करने के बाद सभी आरोपी गांव गुढ़ा के खेतों में पहुचे। वहां से सभी अलग अलग हो गए। उन्होंने बताया कि बैंक डकैती की वारदात में शामिल दो नाबालिग सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उम्मीद है अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
आकाश को भेजा न्यायिक हिरासत
डीएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात पकड़े गए आरोपी आकाश उर्फ आशू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।