फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police freed four-year-old innocent Mehul

चार साल के मासूम मेहुल को पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया

Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police freed four-year-old innocent Mehul
महावीर पार्क कालोनी से अपहृत किए गए चार साल के बच्चेे मेहुल को पुलिस ने सकुशल मुक्त करवा लिया है और आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अपहरण व फिरौती मांगने के आरोपी को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से काबू किया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 थाना पुलिस और अपराध शाखा पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मासूम मेहुल का अपहरण करने के आरोपी को द्वारा से पकड़ा। उसके कब्जे से अपहृत मेहुल को सुरक्षित बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बुधनगर जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी दिल्ली के विजय कुमार के रूप में की गई है। वह फिलहाल गांव कसार में रहता है। पुलिस ने मेहुल को नियमानुसार कार्यवाही करते उसकी मां कल्पना और पिता संजीव को सौंप दिया। अपने बेटे को सकुशल पाकर उन्होंने चैन की सांस ली और स्थानीय पुलिस का आभार प्रकट किया। मेहुल भी माता-पिता की गोद में आते ही बहुत खुश नजर आया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे कंपनी से निकलवाने के लिए बच्चे की मां जिम्मेदार है। जिसका वह बदला लेना चाहता था। इसी कारण उसने बच्चे का अपहरण करके फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के नगर गुना की गुरु गोविंद सिंह कालोनी के संजीव अपनी पत्नी कल्पना, बच्चे मेहुल व पिता के साथ महावीर पार्क बहादुरगढ़ में रहते हैं। कल्पना सेक्टर 17 बहादुरगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करती है। विजय उसकी ही कंपनी में हेल्पर का काम करता था। एक ही कंपनी में होने पर उसकी जान पहचान होने के कारण वह अक्सर उसके घर आता जाता था। विजय को कुछ दिन पूर्व कंपनी से निकाल दिया गया था। गत बुधवार 29 सितंबर को विजय उनके घर गया। वह पहले तो उसके 04 साल के लड़के मेहुल को घर पर खिलाता रहा, फिर चाकलेट दिलाने के बहाने घर से उठाकर ले गया। जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया जाएगा। -नर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 6, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed