फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police empty handed even after five days of Nafe Singh murder case

Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह हत्याकांड के पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Fri, 01 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed even after five days of Nafe Singh murder case
बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड में नफे सिंह के भांजे संजय की शिकायत पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात लोगों को नामजद व पांच अन्य के खिलाफ लाइनपार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। नफे सिंह के पुत्र जितेंद्र के बयान पर कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप व नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें से अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। कोई खुलेआम घूम रहा है तो कोई छिपा हुआ है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव बराही व अन्य रास्तों पर पुलिस ने अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अब तक उस कार के बारे में भी पता नहीं लगा पाई है। जिस कार में सवार होकर आरोपी वारदात को अंजाम दे गए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

25 फरवरी की शाम 5 बजे बराही फाटक के नजदीक इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके सहयोगी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल की भी मौत हुई थी। नफे सिंह के भांजे संजय और गनमैन संजीत निवासी कबलाना को भी गोलियां लगी थीं। उनकी हालत गंभीर थी। उनकी हालत में अब लगातार सुधार आ रहा है। दोनों का ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस को उससे अगले दिन एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। इसमें एक सफेद रंग की कार में फ्रंट सीट पर दो युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक फोन पर बातचीत कर रहा है तो दूसरा गाड़ी चला रहा है, लेकिन अब पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ था मामला दर्ज
पुलिस ने चालक राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और कर्मवीर राठी, कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव व राहुल समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद नफे सिंह के पुत्र जितेंद्र राठी ने कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप और नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा के खिलाफ भी बयान दर्ज कराए थे।






पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। जिस पर भी शक है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
- डॉ. अर्पित जैन, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed