फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police brought the accused of snatching the car on the strength of weapons on production warrant

हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police brought the accused of snatching the car on the strength of weapons on production warrant
झज्जर। पुलिस की एक टीम ने कार छीनने के मामले में एक आरोपी को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना दुजाना के एरिया से हथियार के बल पर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह की टीम की ओर से वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया। किसी अन्य आपराधिक मामले में भोंडसी जिला गुरुग्राम जेल में बंद आरोपी रवि निवासी गांव जाकसी जिला सोनीपत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव गुड्ढा बाईपास थाना दुजाना के एरिया में हथियार के बल पर कार छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने थाना दुजाना के एरिया में एक कार को रुकवाया और हथियार के बल पर गाड़ी छीन कर मौके से फरार हो गए। उपरोक्त वारदात की शिकायत पर थाना दुजाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed