फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police brought gangster Ashok Pradhan on production warrant in case of extortion from former chairman

पूर्व चेयरमैन से रंगदारी के मामले में गैंगस्टर अशोक प्रधान को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Thu, 08 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police brought gangster Ashok Pradhan on production warrant in case of extortion from former chairman
अशोक प्रधान निलोठी, गैंगस्टर। - फोटो : Bahadurgarh
नगर परिषद बहादुरगढ़ के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में लाइनपार थाना पुलिस झज्जर जेल से आरोपी पांच लाख के इनामी गैंगस्टर अशोक प्रधान को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। गैंगस्टर अशोक प्रधान पर केवल हरियाणा में ही नहीं, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से उस फोन की बरामदगी के बारे में पूछताछ में जुटी है, जिससे रवि खत्री से रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने संभावना जताई है कि उससे पूछताछ में अन्य कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में पैरोल जंप करने के बाद अशोक प्रधान फरार चल रहा था। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने उसे उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। पिछले दिनों सीआईए बहादुरगढ़ पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उससे पूछताछ के बाद झज्जर जेल भेजा गया था। अब लाइनपार थाना पुलिस वीरवार को उसे झज्जर जेल से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री से रंगदारी मांगने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन

2001 से अपराध कर रहा अशोक प्रधान
आरोपी अशोक प्रधान निलोठी, नीतू डाबोदा के गैंग में 2001 से सक्रिय है। उसने अपने गांव के मुखिया की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने बहादुरगढ़ में डॉक्टर की भी हत्या की। नीतू डाबोदा के इशारे पर इन दोनों हत्याओं को उसने अंजाम दिया गया था। इसके बाद वह कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। 2004 में वह जेल में बंद था। उसी दौरान उसके भाई की हत्या राजीव काला ने कर दी थी। जमानत मिलने पर अशोक प्रधान ने राजीव काला और उसके कई साथियों की एक-एक कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2009 में वह पैरोल पर बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस जेल नहीं गया। दिल्ली पुलिस ने उसे ढाई माह पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में भी है शामिल
अशोक प्रधान ने साल-2018 में अपने गैंग के गुर्गों के संग मिलकर झांसी, उत्तर प्रदेश के एक बिजनेसमैन पर हमला किया था। कॉन्ट्रेक्ट किलिंग के नाम पर हुई इस डील में बिजनेसमैन की तो जान बच गई थी, लेकिन उसका ड्राइवर मारा गया था। वहीं साल 2020 में उसने बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी के ऊपर लूट और हत्या के कई मामले दर्ज थे। इसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से पांच लाख रुपये और दिल्ली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

दिल्ली, यूपी समेत कई प्रदेशों में दर्ज हैं मुकदमे
लाइनपार थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक प्रधान आपराधिक गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ संगीन किस्म के कई मामले दिल्ली, सोनीपत, झज्जर व रेवाड़ी के अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य कई प्रदेशों में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कई खुलासे होने की संभावना है। अशोक प्रधान निलोठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। वह एक दिन के रिमांड पर है, उससे पूछताछ की जा रही है।
अशोक कुमार, प्रभारी लाइनपार थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed