फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested the accused of bank robbery that took place 10 years ago in Barahi.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में 10 साल पहले बैंक में हुई डकैती के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 21 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of bank robbery that took place 10 years ago in Barahi.
फोटो 61: लाइनपार थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस ने ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बराही स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से 10 साल पहले हुई डकैती में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

20 अगस्त 2015 को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, बराही में 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घुसे थे। आरोपियों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाते हुए बैंक से करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। साथ ही एक महिला से सोने के कड़े भी छीन लिए थे। वारदात के बाद मामला थाना लाइन पार में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक लाइनपार परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। इसी दिशा में कार्रवाई करते हुए एएसआई मंदीप कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर वांछित आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 9 निवासी सोनू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाम बदलकर रह रहा था। इसी वजह से वह पकड़ में नहीं आ रहा था। फिर मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी साबित करती है कि अपराध का अंत जेल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed