फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested three criminals, including a minor, from Mumbai in connection with the Dighal Jitendra murder

डीघल जितेंद्र हत्याकांड: मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम, CIA-2 को मिली सफलता

Mon, 15 Jun 2026 03:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 03:57 PM IST
सार

हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राजस्थान में हत्या के मामले में वांछित नाबालिग और विशाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
Police arrested three criminals, including a minor, from Mumbai in connection with the Dighal Jitendra murder
CIA-2 ने कार्रवाई करते हुए मुंबई से आरोपियों को पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर पुलिस ने डीघल के जितेंद्र हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार की गई मेहनत के चलते हत्या के बाद मुंबई में छिपे आरोपियों को खोज निकालकर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


2 जून की रात को हुई थी वारदात

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि 2-3 जून 2026 की मध्यरात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव डीघल निवासी जितेंद्र को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां जितेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला। मामले में मृतक के भाई सोमवीर निवासी डीघल ने शिकायत देकर बताया कि रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर उसका बड़ा भाई जितेंद्र, जो मकान के बाहर बने कमरे में सो रहा था, गोली लगने के कारण मृत मिला। शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक व्यक्ति एवं उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया। इस शिकायत के आधार पर थाना दुजाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


CIA-2 की टीम को मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं तथा वैज्ञानिक जांच के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। कड़ी मेहनत और सटीक अनुसंधान के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द, विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी गांव कलाना जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गए थे, जहां वे लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। बावजूद इसके झज्जर पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और अंततः उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया के विरुद्ध हरियाणा एवं राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और संगठित अपराध से जुड़े छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी दीपांशु उर्फ डाबोदिया के खिलाफ भी हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे नाबालिग आरोपी पर भी राजस्थान और हरियाणा में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाई गई है। विशेष बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया तथा नाबालिग आरोपी राजस्थान के एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे, जिन पर राजस्थान पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

झज्जर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि दीपांशु और विशाल को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान हत्या की साजिश, हथियारों की व्यवस्था तथा अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed