{"_id":"6574b8d5b6dbb0fffb02e025","slug":"police-arrested-16-accused-of-4-criminal-gangs-in-november-33-cases-solved-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6192-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने नवंबर में 4 क्रिमिनल गैंग के 16 आरोपी किए गिरफ्तार, 33 मामले सुलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने नवंबर में 4 क्रिमिनल गैंग के 16 आरोपी किए गिरफ्तार, 33 मामले सुलझे
Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमों ने नवंबर में चार आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया और कई आरोपियों को काबू किया। अलग-अलग थानों में दर्ज संगीन मामलों में आपराधिक गिरोहों के सरगना व 4 अतिवांछित इनामी आरोपियों सहित 16 को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 33 आपराधिक मुकदमों को सुलझाने में कामयाबी पुलिस को मिली है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 4 आपराधिक गिरोहों के पकड़े गए 16 आरोपियों के कब्जे से अनेक वाहन व अवैध असलाह सहित लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की गई। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला के अलग-अलग स्थानों से (लूट डकैती के 4, वाहन चोरी के 4, हत्या के दो तथा चोरी के 6) पकड़े गए। उपरोक्त 16 आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक बुलेट सैल, 10 मोटरसाइकिल, एक कार तथा 3,23,600 नकदी सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुई।