{"_id":"6998caa8e4143b593e07016d","slug":"police-along-with-dog-squads-inspected-eateries-and-warehouses-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131970-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ ढाबों और वेयरहाउस की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ ढाबों और वेयरहाउस की जांच की
विज्ञापन
20jjrp11- माछरौली स्थित वेयरहाउस में डाग स्कवायड के साथ जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर वेयरहाउस और ढाबों पर सघन जांच की।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व एसीपी अखिल कुमार ने किया। उनकी अगुवाई में थाना माछरौली क्षेत्र में आने वाले ढाबों, वेयरहाउस और अन्य संदिग्ध स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।
इस अभियान के दौरान वेयरहाउस और अन्य संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एसीपी अखिल कुमार ने कर्मचारियों को बताया कि सत्यापन प्रक्रिया से न केवल सुरक्षा मजबूत होती है बल्कि अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही वहां मौजूद प्रबंधकों और संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।