{"_id":"65aaa97008421e5d4c07943e","slug":"police-alert-regarding-republic-day-there-will-be-strong-security-arrangements-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7317-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
Fri, 19 Jan 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
झज्जर । झज्जर पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। जिला में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना अथवा किसी भी तरह से शांति भंग ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों के तहत जिला भर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा होटलो, ढाबों, रेस्टोरेंट बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अतिथि ग्रहों, धर्मशालाओं, भीड़भाड़ वाले बाजारों, झुग्गी बस्तियों, ईंट भट्ठों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा किरायेदारों की जांच पड़ताल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा वस्तु की जांच व प्रत्येक गतिविधि परनजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से स्थानीय पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चैकिंग की जा रही हैं। होटल, रेस्टोरेंट तथा अतिथि गृहों में रहने वाले व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। झज्जर के एरिया में थाना प्रबंधक शहर व सदर झज्जर तथा महिला थाना प्रबंधक झज्जर की अलग-अलग टीमों द्वारा झज्जर शहर व आसपास के एरिया में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित शहर के आसपास झुग्गी बस्तियों में सर्च अभियान चलाया गया है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान से संंबंधित कागजात की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। वही बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।