{"_id":"6761d5e01397ee9c8706eee9","slug":"poison-in-the-air-aqi-five-steps-away-from-400-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111693-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा में जहर, एक्यूआई 400 से पांच कदम दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा में जहर, एक्यूआई 400 से पांच कदम दूर
Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ में मंगलवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। साल के अंतिम महीने दिसंबर के दो सप्ताह में प्रदूषण से राहत रही। तीसरा सप्ताह शुरू हुआ तो लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। अब हवा की रफ्तार काफी कम हो गई हैं। स्मॉग की परत लगातार गहरी होती जा रही है।
बहादुरगढ़ में मंगलवार को प्रदूषण लाल रंग में पहुंच गया। एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब स्तर है। वहीं सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई है।
साथ ही सिटीजन चार्टर भी लागू किया है। मंगलवार को दिसंबर में तीसरी बार प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंचा।
कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ग्रैप-4 लागू कर दिया है।
5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इसे हटाया गया था। इस बार ग्रैप को नए बदलावों के साथ लागू किया गया है। मंगलवार को सुबह के समय स्मॉग की चादर गहरी रही, लेकिन दिन होते-होते यह हल्की हो गई। दिनभर हल्की धूप भी रही।
विज्ञापन
आगे कैसा रहेगा हाल :18 और 19 दिसंबर को भी प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो सकता है। इस दौरान हवा कम रहेंगी। इसके बाद अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना रहेगा। मंगलवार को हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।
इसके बाद यह और कम हो गई। बुधवार को भी हवा की गति सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेंगी। दोपहर के समय यह छह किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हे।
शाम के समय यह एक बार फिर 4 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी। 18 दिसंबर को हवा की रफ्तार सुबह के समय 4 किलोमीटर रहेगी।