{"_id":"6876a94cdc668c851b04e999","slug":"pndt-team-conducted-surprise-inspection-of-seven-clinics-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116137-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनडीटी टीम ने सात क्लीनिक का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएनडीटी टीम ने सात क्लीनिक का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
-फोटो 54 : शहर में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी(पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) टीमों ने शहर में 7 क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई टीम अधिकारियों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की। इसका उद्देश्य अवैध लिंग परीक्षण, गर्भपात किट के दुरुपयोग और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना है।
उप सिविल सर्जन डॉ. उरेंद्र सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन व सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के निर्देशानुसार किया गया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना इस अभियान को गति नहीं मिल सकती, इसलिए आमजन भी इसमें सक्रिय सहयोग करें। निरीक्षण टीम ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी क्लीनिक में पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन न हो हो। क्लीनिक संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. दीपक शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अभिजीत त्रिपाठी, एएमओ यूपीएचसी किला मोहल्ला, डॉ. हेमंत, एएमओ यूपीएचसी राम नगर व विनोद कुमार, एसए कार्यालय सिविल सर्जन, झज्जर मौजूद रहे।
-फोटो 54 : शहर में एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करते हुए। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- --