फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Please help me cross the river Salasar Maharaj: Pankaj Bhardwaj

म्हारों बेड़ा पार लगा दीजियों सालासर महाराज : पंकज भारद्वाज

Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Please help me cross the river Salasar Maharaj: Pankaj Bhardwaj
23jjrp04- श्री कांशी गिरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन करते श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर समिति - फोटो : संवाद
झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर में 274वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पंडित पवन कौशिक ने कहा कि भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसकी कामना करती हैं।
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मनीष मेहता, सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पवन कौशिक, राजेंद्र वधवा, भारत भूषण नंदा, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, रमेश लखेरा, केवल अरोड़ा, गनपत राय वर्मा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवेश शर्मा, राजेंद्र वधवा, भारत भूषण नंदा, पंकज भारद्वाज, योगेश रंजन ने तेरे सब संकट कट जाए पूजा गोवर्धन की कर ले..श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो..तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े, तोपे चढ़े दूध की धार भजन सुनाया। पंकज भारद्वाज ने म्हारों बेड़ो पार लगा दीजियो सालासर महाराज हरि कीर्तन में भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत सीमित की ओर से उमेश खुराना ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपप्रधान आशीष चावला, पदम खट्टर, वीरभान, हेमन्त वर्मा, प्रदीप काठपालिया, ईशान मेहता, जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed