फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Played a robbery of seven lakhs to repay the loan

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्ज चुकाने के लिए किया सात लाख की लूट का नाटक

Mon, 12 Jun 2023 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Played a robbery of seven lakhs to repay the loan
बहादुरगढ़। दो दिन पहले गांव खरहर में हुई 7 लाख की लूट की वारदात में शिकायत देने वाला खुद ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने यह दावा करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। उसके पास से राशि, मोबाइल व मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई है। आसौदा थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए रुपये छिपाकर वारदात की प्लानिंग की।
विज्ञापन

खरहर गांव का निवासी प्रवेश गांव आसौदा सोनिका कंपनी (केमिकल) में बतौर ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 9 जून की सुबह वह 7 लाख रुपये लेकर घर के लिए निकला था। ये रुपये कंपनी के खाते में जमा कराने थे। गांव खरहर में पहुंचने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात पांच बदमाश पिस्तौल के बल पर उससे 7 लाख रुपये, बाइक, मोबाइल आदि लूटकर रोहद की तरफ भाग गए। प्रवेश की इस शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। आसौदा थाने और सीआईए की टीमों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वारदात को सुलझा लिया। इस केस में पुलिस के शक की सूई शुरु से ही प्रवेश पर घूम रही थी, लेकिन शनिवार की शाम को एक सूचना मिली तो मामला अपने आप खुलता चला गया। पुलिस के अनुसार शनिवार की सायं प्रवेश अपनी बाइक पर घूम रहा था, जबकि पुलिस को उसने बताया था कि यह बाइक लूटी गई है। किसी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर टीम गांव में पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। प्रवेश को हिरासत में लेकर सख्ताई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने सारी हकीकत उगल दी। वारदात कबूलने के बाद पुलिस ने रविवार को उसको अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने को रची साजिश
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रवेश पर कर्ज था। कंपनी में लोन के तथा एक ग्रामीण के रुपये चुकाने थे। इस कर्ज को चुकता करने के लिए उसने यह साजिश रची। उससे रुपये, मोबाइल आदि की रिकवरी कर ली गई है। संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पत्रकार वार्ता में आसौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा डालने की जगह पर छिपा मोबाइल व रुपये : डीएसपी
रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड खुद प्रवेश ही है। उसको पहले ही पता लग गया था कि उसे पेमेंट मिलेगी, इसलिए लूट की झूठी कहानी रची। मकान से कुछ दूर कुरड़ी (कचरा डालने की जगह) में 7 लाख रुपये व मोबाइल दबा दिया। फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed