{"_id":"65e226c33d9ec3743f0fe5f4","slug":"pipeline-broken-by-bulldozer-drinking-water-supply-halted-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108374-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बुल्डोजर से टूटी पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बुल्डोजर से टूटी पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति ठप
Sat, 02 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर से शहर के अंदर से बहादुरगढ़ की तरफ जाने वाले रमेश गैस एजेंसी रोड के दूसरी तरफ का काम लोकनिर्माण विभाग ने दोबारा शुरू कर दिया है लेकिन काम शुरू होने पर बुल्डोर से पाइप लाइन टूट गया और क्षेत्र की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
यह रोड एक तरफ का पूरा बनकर तैयार हो चुका था जबकि दूसरी तरफ का बनाने का काम शुरू किया जाना था लेकिन मशीन न मिलने और ठेकेदार के बीमार होने के चलते काम शुरू नहीं हो सका था। अब यह काम शुरू हो चुका है। काम शुरू होने के दौरान बुल्डोजर से पेयजल पाइप लाइन को तोड़ दिया गया। इसके चलते आसपास की कालोनियों में पेयजल का संकट हो गया। शुक्रवार को कई कालोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने पानी की पाइप लाइन को ठीक कराया और सड़क निर्माण का काम शुरू किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अब शनिवार को सुचारु रूप से पानी की सप्लाई हो सकेगी।
अब दूसरी तरफ की बनेगी सड़क
बहादुरगढ़ रोड एक तरफ से सीसी का बन चुका है। उसे आवागमन के लिए चालू भी कर दिया गया है। अब दूसरी तरफ का काम शुरू किया गया है। इसके निर्माण में भी लगभग दो से तीन माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
रोड का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। टूटी पाइप लाइन को ठीक करा दिया गया है।
सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, झज्जर