{"_id":"6032bfb28ebc3ee8fd5e5284","slug":"pickup-vehicle-collided-with-truck-parked-on-kmp-operator-killed-bahadurgarh-news-rtk596548420","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप गाड़ी, परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप गाड़ी, परिचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। गांव बाढ़सा के पास केएमपी पर पिकअप गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे परिचालक की गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। वहीं गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिचालक की पहचान मोहनलाल मीणा निवासी दौसा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी का चालक राकेश व परिचालक मोहन लाल दोनों निवासी दौसा रविवार को राजस्थान के दौसा से मुज्जफरनगर के लिए चले थे। जब वह यहां केएमपी पर गांव बाढ़सा के पास पहुंचे तो वहां सड़क पर खड़े एक ट्रक में उनकी पिकअप असंतुलित होकर गाड़ी जा घुसी। परिचालक मोहन लाल ने जहां गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया, वहीं चालक राकेश घायल हो गया। चालक राकेश को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस दुर्घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गई थी। मृतक परिचालक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-बाबूलाल, थाना प्रभारी, बादली।