फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PHC buildings will be constructed in 4 villages.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4 गांव में बनेंगी पीएचसी की बिल्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
PHC buildings will be constructed in 4 villages.
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की नई बिल्डिंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया की गई है। प्रत्येक पीएचसी की बिल्डिंग के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के छुड़ानी, माजरा डी, दुजाना और माछरौली गांव में पीएचसी बनी हुई है लेकिन यह अधिकतर किराये की बिल्डिंग में चल रही है या इनकी बिल्डिंग खराब हो चुकी है। नई बिल्डिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायतों से जमीन की मांग की थी और ग्राम पंचायतों ने जमीन मुहैया करवा दी।
विज्ञापन

इसके बाद अब इन जमीनों पर पीएचसी की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।
नई बिल्डिंग बनने से मरीजों को भी राहत मिलेगी और स्टाफ भी आसानी से काम कर सकेगा। इनका निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग की तरफ से करवाया जाएगा। प्रत्येक पीएचसी के निर्माण पर करीबन तीन करोड़ यानी चार पीएचसी के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी ने बताया कि चार गांवों में पीएचसी की बिल्डिंग का निर्माण होना है।
प्रत्येक की बिल्डिंग के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों के इलाज के लिए बाहर शहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed