{"_id":"6680a28572e9bdf39b01c746","slug":"pharmacy-student-dies-after-being-hit-by-train-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111489-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से फार्मेसी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से फार्मेसी छात्र की मौत
Sun, 30 Jun 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीघल गांव के पास रोहतक- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बीफॉर्मा के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
गांव डीघल के पास ट्रेन की चपेट में आने से बी-फार्मेसी के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करीब 19 वर्षीय विकास निवासी गांव डीघल के रूप में हुई है। विकास अविवाहित था और एक निजी मेडिकल कॉलेज से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।
परिजनों ने बताया कि विकास रोज सुबह घर से घूमने के लिए जाता था। शनिवार सुबह जब वह घर से घूमने के लिए गया तो ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव के पास रोहतक- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। विकास के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
हाईवा के नीचे दबकर वृद्ध की गई जान : कबलाना निवासी 31 वर्षीय नीरज शुक्रवार रात को अपनी हाईवा गाड़ी से कबलाना गांव से गोले गांव में जा रहा रहा।
गोले गांव के नजदीक कोई पशु गाड़ी के आगे आ गया, उसे बचाने के चक्कर में हाइवा पलट गया, जिससे नीरज उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।
शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।र