फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Person arrested with a gun

तमंचे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Person arrested with a gun
पुलिस टीम के साथ तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया व्यक्ति। संवाद - फोटो : Jhjhar
पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही विश्व प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम इलाके में तैनात थी। इस दौरान संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान बलराज निवासी लड़सौली, सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर सोनीपत में हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट के तीन मामले तथा थाना मुरथल में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed