फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People's problems are increasing due to barricading at Tikri and Sector-9 turn.

Jhajjar-Bahadurgarh News: टीकरी और सेक्टर-9 मोड़ पर बैरिकेडिंग से बढ़ रही लोगों की दिक्कतें

Fri, 16 Feb 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 16 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
People's problems are increasing due to barricading at Tikri and Sector-9 turn.
सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।
बहादुरगढ़। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की कॉल के बाद से दिल्ली और बहादुरगढ़ में कड़ी बैरिकेडिंग की गई हैं। यह बैरिकेडिंग लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन रही है। टीकरी बॉर्डर और सेक्टर-9 मोड़ पर कई लेयर में की गई बैरिकेडिंग के कारण लोगों को बॉर्डर पार करने के लिए पैदल ही जाना पड़ रहा है। सेक्टर-9 मोड़ पर एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ परिचितों को भी आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीमा पर बैरिकेडिंग इतनी जबरदस्त है कि एक मिनट का रास्ता तय करने में 15 मिनट लग रहे हैं। वीरवार को भी कई बुजुर्ग और शहरवासी इस तरह की समस्या से जूझते नजर आए।
विज्ञापन



सेक्टर-9 मोड़ के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता है सुनसान

जिस मार्ग पर पैदल चलने का रास्ता भी नहीं बचता था। वह रास्ता अब पूरी तरह सुनसान है। इक्का-दुक्का लोग ही यहां पर आवागमन करते देखे जा सकते हैं। यह हाल सेक्टर-9 मोड़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते का है। इस रास्ते को जिला झज्जर पुलिस ने पूरी तरह सील किया हुआ है। यहां से केवल दो ढाई फुट का रास्ता ही लोगों के पैदल आवागमन के लिए छोड़ा गया है। इस रास्ते पर केवल वज्र वाहन और पुलिस तैनात रहती है।
विज्ञापन




एक मिनट का रास्ता तय करने में लगे 15 मिनट

खरखौदा से बहादुरगढ़ आए 68 वर्षीय जयभगवान को सेक्टर-9 मोड़ स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में जाना था, लेकिन उन्हें यहां पर बैरिकेडिंग नजर आई तो उनकी समस्या बढ़ गई। यह रास्ता यूं तो सेक्टर-9 मोड़ से अस्पताल तक एक मिनट का ही है, लेकिन उन्हें यह रास्ता तय करने में 15 मिनट लग गई। जयभगवान के अनुसार, उनके परिवार में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो वे अपनी पत्नी कांता देवी के साथ उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। इसी तरह की परेशानियों से एक अन्य महिला को भी जूझना पड़ा। दरअसल, उन्हें पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर जाना था। वहां पर जाने के लिए फिलहाल साधन की व्यवस्था नहीं है, क्योंकि यहां पर पुलिस ने कड़ी बैरिकेडिंग की है। महिला पैदल ही अपने बच्चे को गोद में लेकर वहां से निकली तो परेशानी उठानी पड़ी।

सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।

सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed