फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People were not serious on the first day, some were showing masks on their faces

पहले दिन गंभीर नहीं रहे लोग, कुछ के चेहरे पर दिखा मास्क

Wed, 20 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
People were not serious on the first day, some were showing masks on their faces
बहादुरगढ़। कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका को देखते हुए जिले में मंगलवार से फेस मास्क लगाने की अनिवार्यता के आदेश लागू होने के बावजूद पहले दिन शहर में कुछ लोगों को छोड़ अधिकतर लोग फेस मास्क के प्रति गंभीर नजर नहीं आए। पहले दिन पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू नहीं की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर के साथ सटी राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों में आए दिन हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने बहादुरगढ़ शहर समेत पूरे जिले में अगले आदेश तक फेस मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। प्रशासन व जिला पुलिस ने भी लोगों से मास्क लगाकर खुद भी महामारी से बचने और दूसरों को भी महामारी से बचाने की अपील की है। लेकिन कई नागरिकों को तो इस बात की जानकारी भी नहीं है कि सरकार ने मास्क लगाना फिर अनिवार्य कर दिया है। मंगलवार को शहर के तमाम बाजारों में लोग मास्क बिना ही घूमते रहे। हां, कहीं-कहीं मास्क लगाए राहगीर भी नजर आए।
विज्ञापन

शहर में पुराने बस स्टैंड के पास दिल्ली रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक लैब में केवल लैब संचालक को छोड़ तमाम कर्मचारी मास्क बिना काम कर रहे थे। बाजार में दुकानदार तो कोई मास्क में नजर आया ही नहीं। रेलवे रोड, मेन बाजार, सब्जी मंडी और नजफगढ़ रोड समेत तमाम बाजार में मास्क किसी-किसी चेहरे पर ही नजर आया। इक्का-दुक्का व्यक्ति ही मास्क के प्रति गंभीर दिखा। जोहरी नगर निवासी सुशील कुमार वत्स ने कहा कि सरकार ने कुछ सोच समझकर ही मास्क लगाने के आदेश जारी किए हैं। मास्क लगाने में सभी का बचाव है। नेहरू पार्क निवासी सतवीर शर्मा ने मास्क लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे तो सभी का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

............वर्जन
मास्क पहनने से कोरोना वायरस के साथ धूल व प्रदूषण के कणों से भी बचाव होता है। इससे अस्थमा के मरीजों को बड़ी राहत मिलती है। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि मास्क लगाने से अस्थमा और सांस रोगियों को राहत मिलती है। इस मौसम में अस्थमा के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। मास्क से हवा में रहने वाले छोटे कण, धूल और प्रदूषित कण से बचाव होता है। इससे नलिकाओं में संक्रमण नहीं हो पाता। मरीज को दवाओं की डोज बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए फेस मास्क अवश्य लगाएं। -डॉ. मनीष शर्मा, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल

...............वर्जन
लोगों को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। बाजारों, भीड़भाड़ वाले दूसरे स्थानों और कई लोगों की उपस्थिति वाले स्थानों पर मास्क बिना रहना पूरी तरह गलत है। कोरोना के केस बढ़ेंगे तो जिले के नागरिकों का खुद का ही नुकसान होगा। सरकार के नियम का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
-विक्रांत भूषण, एएसपी झज्जर
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed