फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People waiting to collect cylinders stood in queues for hours due to a server outage.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वर डाउन होने से घंटों लाइनों में लगे रहे सिलिंडर लेने आए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
People waiting to collect cylinders stood in queues for hours due to a server outage.
19jjrp26- बेरी गेट सिथत एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
झज्जर। गैस सिलिंडरों को लेकर कुछ राहत लोगों को मिली है लेकिन वीरवार को सर्वर डाउन रहने के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। उनकी बुकिंग नहीं हो सकी और मोबाइल पर ओटीपी भी नहीं आए। सर्वर ठीक होने पर पर्ची मिल सकी। कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर हलवाई यूनियन शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ डीसी से मिलेंगे। बेरी गेट स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह 7 बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। जब एजेंसी खुली तो पर्ची काटने का काम शुरू किया गया लेकिन कुछ देर में ही सर्वर डाउन हो गया।
विज्ञापन

लोगों को तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ा। लोगों ने शोर भी किया लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उनको समझाया। उपभोक्ता रामनिवास ने बताया कि सर्वर डाउन बताया जा रहा है। चार दिन पहले सिलिंडर बुक किया था लेकिन पर्ची नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदानी निवासी आजाद ने बताया कि पर्ची कटवाने के लिए डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हैं। सर्वर डाउन बताया जा रहा है। एजेंसी संचालक हेमंत ने बताया कि साइट स्लो चल रहा है। लगभग 600 सिलिंडर हैं लेकिन साइट बंद पड़ी है। अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि साइट में अपडेट किया जा रहा है।
कोसली रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर भी सुबह से लोग लाइन में लगे नजर आए। पुलिस की मौजूदगी मेंं यहां पर एजेंसी का ताला खोला गया और इसके बाद ही पर्ची वितरण का काम शुरू किया गया।


आज डीसी से मिलेंगे हलवाई व रेस्टोरेंट संचालक
व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण हलवाई व रेस्टोरेंट संचालकों का काम प्रभावित हुआ है। इसे लेकर शुक्रवार को सभी रेस्टोरेंट संचालक व हलवाई डीसी से मिलेंगे। सभी शुक्रवार सुबह 10 बजे दुलीचंद स्वीट्स यादव धर्मशाला के पास एकत्रित होंगे। उनसे मांग की जाएगी कि गैस की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ग्राहकों को भी अभी तक रेस्तरां में आ रही परेशानी की पूरी जानकारी नहीं है। इस लाइन से जुड़े मजदूर लगातार बेरोजगार हो रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि आधे स्टाफ के साथ काम करने के बावजूद उनको वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed