फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People shopped heavily during Navratri, generating business worth crores.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र में लोगों ने की जमकर खरीदारी, करोड़ों का हुआ कारोबार

Wed, 24 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
People shopped heavily during Navratri, generating business worth crores.
-फोटो 58 : दुपहिया वाहन के शोरूम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ग्राहक को बाइक की डिलिवरी देते हुए
बहादुरगढ़। 15 दिनों से सुस्त पड़े बाजार में नवरात्र पर जबरदस्त उछाल दिखा। खरीदारों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे खिल गए। नवरात्र की शुरुआत में कारोबारियों पर माता की कृपा बरसी। दुपहिया वाहन और सराफा बाजार से लेकर हर तरह के उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, नवरात्र के शुरुआत दो दिनों में ही 50 फीसदी से अधिक सुधार आ गया है। अब त्योहारी सीजन में बाजार और ऊपर पहुंचेगा। पितृ पक्ष में सामान की बुकिंग कराने वालों और नवरात्रों में सामान की खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बाजार में पहले दिन 10 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इनमें 7 करोड़ के वाहन बिके तो तीन करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण। नवरात्र के दिनों में 71 दुपहिया और 54 चार पहिया वाहनों की डिलिवरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर व्यापारी काफी खुश दिखे। लंबे समय से सुस्ती की मार झेल रह कारोबारी नवरात्र पर कुछ खास होने की आस लगाए बैठे थे, हुआ भी ऐसा ही। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए तो पहला नवरात्र वरदान साबित हुआ। कई दिन से बाजार शांत रहा, पर पहले नवरात्र में सामान की बिक्री अच्छी हुई। कारोबारियों को आने वाले त्योहारी सीजन में इससे भी ज्यादा उम्मीद है।


71 दुपहिया वाहनों की हुई खरीदारी
नवरात्र के पहले दिन लोग अपनी स्कूटी और मोटरसाइकिल की डिलिवरी लेने के लिए पहुंचे। नजफगढ़ रोड पर स्थित दुपहिया वाहन के शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि उनके शोरूम से 22 मोटरसाइकिल और तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी गई हैं। इनमें कई वाहन पितृ पक्ष में बुक कराए गए थे। अभी त्योहारी सीजन शुरू हुआ है। वहीं शहर के अलग-अलग दुपहिया वाहनों के शोरूम से 71 वाहन बिके। उम्मीद है कि यह पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छा रहेगा। बहादुरगढ़ में कुल मिलकर 10 दुपहिया वाहनों के शोरूम हैं।




बाजार में तीन करोड़ का हुआ सराफा कारोबार

बहादुरगढ़ में सराफा कारोबार की 130 दुकानें हैं। इनमें 70 दुकानें अकेले लाइनपार क्षेत्र में हैं। जबकि 80 दुकानें शहर के बाजारों में। हालांकि इनमें 60-70 दुकानें छोटा कारोबार करने वालों की हैं। पितृ पक्ष में बुक हुई सोने-चांदी के आभूषणों की डिलिवरी ग्राहकों ने सोमवार को पहले नवरात्र पर ली। कुल मिलाकर शहर में पहले नवरात्र पर तीन करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। बाजार में त्योहारी सीजन में अभी और पंख लगेंगे। इसके बाद तेजी आएगी। - पवन वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed