फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People of all religions took out a tricolor rally

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वधर्म-समाज के लोगों ने निकाली तिरंगा रैली

Sun, 28 Jan 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
People of all religions took out a tricolor rally
साल्हावास। ऐतिहासिक गांव बहू में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने अपने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा रैली में जम्मू कश्मीर से आए मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुस्लिम समुदाय के विशिष्ट लोगों और हिन्दू धर्म के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर वंदेमातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। यह तिरंगा यात्रा सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर साबिर, अब्दुल रजाक, बसीर खान, फारुख अब्दुल्ला, यतूब, रसुला, प्रेम नंबरदार मौजूद रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडाहेडा में गणतंत्र दिवस प्राचार्य सतवीर सिंह सरपंच सतबीर सिंह व जिला पार्षद संजय की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्राचार्य सतबीर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू में सराहनीय कार्य करने वाले क्षेत्र के समाजसेवियों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनके सराहनीय कार्यों के चलते प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुभाषचंद्र, डा. प्रदीप धांगड, सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, पूर्व सरपंच फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed