फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   people forgot to apply mask and follow physical distance

मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन भूले लोग

Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
people forgot to apply mask and follow physical distance
झज्जर। जिला कोरोना मुक्त हुए एक माह के करीब हो गया है। इस दौरान कोई भी नया केस झज्जर में नहीं मिला है। हालांकि इसके साथ ही हर तरफ लापरवाही बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य चौक चौराहों, सरकारी व निजी भवनों के अलावा मुख्य बाजार में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न ही मास्क लगा रहें है और शारीरिक दूरी भी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने का कार्य लोग कर रहे हैं। जिसका परिणाम घातक हो सकता है । जिले में केवल 10 प्रतिशत लोग ही कोरोना नियमों का पालन करते दिखाई दे रहे हैं। मास्क व शारीरिक दूरी का कही पर भी प्रयोग होता दिखाई नहीं दे रहा। शहर के सरकारी कर्मचारी के अलावा निजी कर्मचारी व आमजन भी कोरोना के प्रति लापरवाही बरतते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 18850 कोरोना के मरीज पाए गए थे। इसमें से 18514 लोग को स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। वहीं जिले में कोरोना से 336 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 679197 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इनमें से 657544 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना का टीकाकरण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.22 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है जिलावासियों से अपील की जाती है कि सरकार की ओर से जारी नियमों का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं, आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें, अपना व अपने परिवार का ध्यान रखें।
- डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed