फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People engaged in shopping for Laddu Gopal

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड्डू गोपाल के लिए लोग लुटा रहे प्यार

Thu, 07 Sep 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
People engaged in shopping for Laddu Gopal
दुकान पर कान्हा के शृंगार के लिए खरीदारी करती महिला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जन्माष्टमी पर अपने लड्डू गोपाल पर प्यार लुटाने के लिए शहरवासी कपड़े, खिलौने व बांसुरी खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में रेडीमेड कपड़ों के साथ ही डिजाइनर मुकुट बनाकर देने की भी सुविधा है। मुकुट में अमेरिकन डायमंड का चलन ज्यादा है।
इसी तरह राधाजी का चंद्रिका वाला मुकुट, हाथ में कमल का फूल, लहंगा-चुनरी है। शृंगार के सामान में हार, कुंडल, कड़े, तिलक की मांग है। हल्के रंग के वस्त्रों की मांग ज्यादा है, जिनमें रेशम, क्रिस्टल, ग्लास, गोटा वर्क में भगवान के वस्त्र 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में बिक रहे हैं। मुकुट 20-400 रुपये, झूला 100 से 500, खिलौने 50 से 200 रुपये, मूर्ति 100 से 700 रुपये, फूल बंगला 200 से 300 रुपये, मोर पंख, छड़ी 50 से 150 रुपये, बांसुरी 20 से 50 रुपये, परफ्यूम 50 से 150 रुपये में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

फूलों वाला झूला कर रहा आकर्षित
बाजार में कान्हा के लिए फूलों वाला झूला आकर्षण का केंद्र बना है। गुलाबी, पीले व लाल रंग के फूल झूले की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। झूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। झूलों पर घोटा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के लिए खिलौने वाले मोबाइल आकर्षण का केंद्र है। ग्राहक भगवान के लिए मोबाइल जरूर खरीद रहे हैं। इसके अलावा टैबलेट, हॉकी, गाड़ी, तोता व साइकिल भी बिक रही हैं।



दुकानदार बोले

इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में रौनक नजर आ रही है। भगवान की पोशाक ज्यादा बिक रही है। इसके अतिरिक्त झूले, सिंहासन, मुकुट माला की बिक्री हो रही है।

-विक्रम सिंह, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed