{"_id":"693099ed8cde60da2c045b39","slug":"people-coming-to-beri-from-rohtak-are-facing-problems-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-129017-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से बेरी आने वाले लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से बेरी आने वाले लोगों को हो रही परेशानी
Thu, 04 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
03jjrp10- बेरी स्थित बस अड्डा। संवाद
झज्जर। रोहतक से बेरी आने वाले लोगों को शाम के समय बस की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज विभाग की बस पहले रोहतक से शाम को सात बजकर 40 मिनट पर चलती थी। वहीं, अब शाम छह बजे रोहतक से रोडवेज विभाग की आखिरी बस चलती है, जिस कारण शाम को यात्रियों को परेशानियां हाे रही हैं।
रोडवेज विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा रोडवेज विभाग की तरफ से लोगों की मांग अनुसार भी रोडवेज बसों को चलाया जा रहा है। वहीं, बेरी क्षेत्र के लोगों को शाम के समय में रोहतक से आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बेरी निवासी निकेश का कहना है कि वह शाम को प्रतिदिन रोहतक से बेरी के लिए अपने घर पर आता है। रोहतक से बेरी के लिए देर शाम को रोडवेज बस नहीं मिलने के कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज विभाग को रोहतक से बेरी के लिए देर शाम को बस का संचालन करना चाहिए ताकि लोग सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
जिले में प्रत्येक रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर लोगों को रोहतक से बेरी किसी समय अनुसार बस का संचालन कराना है तो वह रोडवेज विभाग में लिखित अपनी मांग रखे। विभाग की तरफ से उस पर विचार किया जाएगा।
- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर