फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People arrived with slips for happy cards, many latkes

Jhajjar-Bahadurgarh News: हैप्पी कार्ड के लिए पर्ची लेकर पहुंचे लोग, कई लाैटे

Sat, 08 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
People arrived with slips for happy cards, many latkes

विज्ञापन
झज्जर। रोडवेज की तरफ से हैप्पी कार्ड वितरण का काम पिछले एक माह से किया जा रहा है, लेकिन अब आचार संहिता हटते ही कैंप लगाकर रोडवेज विभाग ने वितरण कार्य में तेजी ला दी है। शुक्रवार को बस अड्डा परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर कार्ड वितरित किए गए। हैप्पी कार्ड के लिए लोगों के मोबाइल पर एक दिन पहले और शुक्रवार सुबह मैसेज भेजे गए। लोग मैसेज देखकर आनन-फानन में बस अड्डे पहुंच गए भी गए, लेकिन काफी लोग वंचित रह गए।
शुक्रवार को झज्जर व बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 300 कार्ड वितरित किए गए। कई लोग ऐसे पहुंचे, जो सीएससी सेंटर की पर्ची लेकर आए हुए थे, लेकिन उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया था। ऐसे में उनको बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ ऐसे थे जिनके पास मैसेज तो आए हुए थे, लेकिन कार्ड बैंक की तरफ से अब तक नहीं भेजे गए थे।
विज्ञापन

कुछ ऐसे थे, जिनके परिवार में दो सदस्यों के कार्ड तो आए थे, लेकिन बाकी सदस्यों के कार्ड नहीं आए। इस दौरान सुबह से ही लोग कार्ड लेने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन कुछ लोगों को कार्ड देने के बाद वह बंद कर दिया गया और शाम को जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद उनका वितरण किया गया। जब राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोग कुर्सियों से खड़े होकर कार्ड वितरण की जगह पर पहुंच गए, लेकिन कार्ड वितरित नहीं किए गए। बाद में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने लोगों को बुलाकर कुर्सियों पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शक्ति सिंह ने शिरकत की और लाभार्थियों को कार्ड बांटे। मुख्य कार्यक्रम करनाल में आयोजित हुआ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
वीसी के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के साथ-साथ झज्जर और बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। डीसी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज एक प्रकार से प्रदेश के लोगों की लाइफ लाइन है।
प्रदेश की आबादी का एक बड़ा वर्ग रोडवेज में सफर करता है और सरकार रोडवेज के महत्व को देखते हुए हैप्पी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा योजना की शुरुआत की है, इसके तहत अंत्योदय परिवारों के प्रत्येक सदस्य को एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर झज्जर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, तहसीलदार कीर्ति, टीएम रोडवेज दीपक कुमार, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड, पार्षद यशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed