फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are troubled due to lack of cleaning of drains.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की सफाई न होने के कारण लोग परेशान

Thu, 04 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of cleaning of drains.
-फोटो 53 : नाले में जमा गदंगी दिखाते धर्मबीर सैनी व दीपक कुमार। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। बसंत विहार वार्ड-25 और किला मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। इलाके के मुख्य और संपर्क मार्गों पर बने नाले पूरी तरह कचरे, गाद और गोबर से भरे पड़े हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नाले जाम रहने के कारण बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बसंत बिहार निवासी दीपक कुमार और धर्मवीर सैनी ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गलियों तक नहीं पहुंचते। कई दिनों से नाले जस के तस भरे पड़े हैं। क्षेत्र के कुछ लोग भी कूड़ा-कचरा और गोबर सीधे नालों में डाल देते हैं, जिससे स्थिति और बदतर हो जाती है।
विज्ञापन

धर्मवीर सैनी ने संबंधित अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए सफाई करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सफाई नहीं की गई तो नाले का गंदा पानी गली में फैल जाएगा, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद भी स्वच्छता को लेकर जागरूक बनें और नालों में कचरा या पशुओं का गोबर न बहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि सफाई सिर्फ सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed