फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pension tension will now go away in Haryana, election office will give NOC for voter cards before 2017

Haryana: अब दूर होगी पेंशन की टेंशन, 2017 से पहले के वोटर कार्ड के लिए चुनाव कार्यालय देगा एनओसी

Wed, 11 Oct 2023 08:03 AM IST
नवीन दलाल रवि हसीजा, झज्जर (हरियाणा)
रवि हसीजा, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Oct 2023 08:03 AM IST
सार

हरियाणा में 60 साल की उम्र पूरी होने पर उसकी आयु सत्यापित के लिए 2017 का वोटर कार्ड मान्य किया गया था। इसके चलते बुजुर्गों को आयु सत्यापित कराने में दिक्कत आ रही थी। अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग की तरफ से ऐसे बुजुर्गों को राहत प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन
Pension tension will now go away in Haryana, election office will give NOC for voter cards before 2017
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के हजारों बुजुर्गों को पेंशन की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। आयु सत्यापित के लिए जरूरी किए गए 2017 से पहले का वोटर कार्ड यदि किसी बुजुर्ग के पास नहीं है तो अब उसे घबराने की जरूरत नहीं है। जिन बुजुर्गों ने 2017 से पहले वोटर कार्ड बनवाए थे, लेकिन वह किसी कारणवश गुम हो या अब उनके पास नहीं है तो ऐसे में अब उन बुजुर्गाें के वोटर कार्ड की सत्यापित प्रति खुद चुनाव कार्यालय या उनका बीएलओ देगा। इसके लिए क्रीड विभाग व चुनाव कार्यालय को आदेश जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों बुजुर्गों को राहत मिली, जो 2017 से पहले का वोटर कार्ड न होने की स्थिति में अपनी पेंशन नहीं बनवा पा रहे थे।

विज्ञापन


एनओसी और नया वोटर कार्ड कमेटी से करवाना होगा अपलोड
बता दें कि 60 साल की उम्र पूरी होने पर उसकी आयु सत्यापित के लिए 2017 का वोटर कार्ड मान्य किया गया था, लेकिन अधिकतर बुजुर्गों के पास पुराना वोटर गुम या खराब हो गया था। इसके चलते उनको आयु सत्यापित कराने में दिक्कत आ रही थी। कई बुजुर्गों ने नया वोटर कार्ड भी बनवा लिया था। इसके चलते उसे मान्य नहीं किया जा रहा था, ऐसे में अन्य कोई आयु विकल्प न होने की स्थिति में बुजुर्गों को दिक्कत आ रही थी। अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग की तरफ से ऐसे बुजुर्गों को राहत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे बुजुर्ग जिन्होंने 2017 से पहले वोटर कार्ड बनवाया हुआ था, लेकिन अब कार्ड उनके पास नहीं है तो उनको केवल चुनाव कार्यालय या कहे बीएलओ से एनओसी लेनी होगी। चुनाव कार्यालय या संबंधित बीएलओ द्वारा अपने पुरानी 2017 से पहले की लोकसभा व विधानसभा की वोटर लिस्ट में संबंधित पात्र का नाम देखकर उसे सत्यापित करके देगा। यदि उसका नाम लिस्ट में होगा तो उसकी पूरी जानकारी सत्यापित कर दी जाएगी। ऐसे में संबंधित बुजुर्ग अपनी सत्यापित कॉपी व नया वोटर कार्ड आनलाइन अपलोड करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट में जिनके नाम, उनकी आयु होगी सत्यापित

यहां खास बात यह भी है कि जिन लोगों की आयु सत्यापित की जा रही है, फिलहाल उनको ही 2017 से पहले के वोटर कार्ड की एनओसी लेकर संबंधित कमेटी सदस्यों के पास जाना होगा। परिवार पहचान पत्र का काम देखने वाले कमेटी के सदस्य ही सत्यापित कॉपी और वोटर कार्ड को ऑनलाइन कर उसे सत्यापित करेंगे। उसके बाद ही उनकी आयु सत्यापित हो पाएगी।

अधिकारी के अनुसार

नागरिक संसाधन सूचना विभाग की तरफ से 2017 से पहले बने वोटर कार्ड न होने की स्थिति में चुनाव कार्यालय से एनओसी लेकर सत्यापित कराने का ऑप्शन दिया गया है। जिन लोगों के 2017 से पहले कार्ड बने थे, लेकिन कारणवश नए बनवा लिए हैं और उनके नाम आयु सत्यापन की सूची में है। ऐसे लोग चुनाव कार्यालय से एनओसी लेकर कमेटी से ऑनलाइन कराएं ताकि उनकी आयु सत्यापन का काम पूरा हो सके। -योगेश, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed