फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patients will get operation theater and X-ray facilities in the new year

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल में मरीजों को मिलेगी ऑपरेशन थियेटर और एक्सरे की सुविधा

Mon, 20 Nov 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patients will get operation theater and X-ray facilities in the new year
नरेश दहिया
विज्ञापन

साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल स्थित सिविल अस्पताल में नए साल से मरीजों को एक्सरे सुविधा और ऑपरेशन थियेटर का लाभ मिलने लगेगा। 50 बेड के इस अस्पताल में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या के निदान के लिए काम चला हुआ है, जो दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
अस्पताल में एक्स-रे की मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन एक्स-रे फिलहाल नहीं किए जा रहें, क्योंकि अस्पताल में बिजली की पूर्ण रूप से सुविधा नहीं है। सकारात्मक बात यह है कि नव वर्ष से मरीजों को एक्स-रे की सुविधा मिलने लगेगी। साथ ही पार्ट टाइम में चल रहा ऑपरेशन थियेटर भी पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा। हर वीरवार को ओटी में भी मरीज के ऑपरेशन आदि पूर्ण रूप से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विजय पूनिया ने बताया कि सिविल अस्पताल में डॉक्टर के 13 पद हैं, जिनमें से 10 पद भरे हुए हैं। तीन पदों पर डॉक्टरों ने सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया हुआ हैं, लेकिन विभाग द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति अर्जी को मंजूरी नहीं दी गई है। तीन डॉक्टर प्रति नियुक्ति पर चल रहे हैं। इनमें से एक डॉक्टर झज्जर, एक बिरोहड़ में व एक बहू में समय-समय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति, डिलीवरी और प्रसव की 24 घंटे सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे अस्पताल
सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए आ रहे हैं। इन दिनों खांसी, दमा, बुखार, जुकाम आदि की समस्या बनी हुई है। अस्पताल में स्थित लैब में ही अधिकतर खून की जांच के बेसिक टेस्ट की सुविधा मिली हुई है। मरीजों को इसके लिए बाहर नहीं भटकना पड़ रहा है।

सरकार द्वारा भेजी जा रहीं दवाइयों का स्टॉक भी पूर्ण रूप से है। कोशिश होती है कि मरीजों को सभी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान न उठाना पड़े।

- डॉ. विजय पूनिया, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed