फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patient Trials Successful at Cancer Day-Care Center; AIIMS to Now Refer Patients

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर डे-केयर सेंटर में मरीजों का ट्रायल सफल, अब एम्स भेजेगा मरीज

Sat, 09 May 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 May 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Patient Trials Successful at Cancer Day-Care Center; AIIMS to Now Refer Patients
08jjrp01- सिविल अस्पताल के कैंसर डे केयर सेंटर में लगाए गए सोफा सीट। संवाद
झज्जर। सिविल अस्पताल में लगभग तीन माह पहले शुरू हुए कैंसर डे-केयर सेंटर पर मरीजों के इलाज का ट्रायल पूरा हो चुका है और सफल रहा है। अब एम्स बाढ़सा मरीजों को उपचार के लिए यहां रेफर करेगा। यहां मरीजों को कीमोथैरेपी दी जाएगी। इसके लिए सिविल अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

कैंसर डे-केयर सेंटर में सभी प्रकार की दवाईयां, उपकरण व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछले दिनों एम्स की तरफ से मरीजों को ट्रायल के लिए भेजा गया था जहां ट्रेनिंग प्राप्त डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सफल रही।
विज्ञापन

इसके बाद अब स्थानीय मरीजों को एम्स की तरफ से भेजा जाएगा ताकि उनको कीमोथैरेपी दी जा सके जबकि मरीजों का नियमित इलाज एम्स से ही चलता रहेगा। इससे मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए एम्स के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और घर के नजदीक ही सिविल अस्पताल में इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





6 बेड का बना गया वार्ड



सिविल अस्पताल के तीसरे तल पर कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर खोला गया है। तीसरे तल पर 6 बेड का वार्ड तैयार किया गया है जो दो कमरों में बनाया जा रहा है। एक कमरे में महिलाओं और दूसरे कमरे में पुरुष मरीजों के लिए इलाज की सुविधा मिलेगी। पहले दोनों कमरों में तीन-तीन बेड लगाए गए थे लेकिन उनकी जगह सोफा सीटर लगाए गए हैं।




कैंसर डे-केयर सेंटर के निरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। यहां एम्स की तरफ से भेजे गए मरीजों का ट्रायल भी सफल रहा है। अब एम्स की तरफ से नियमित रूप से भेजे जाने वाले मरीजों का आना बाकी है। हमारी तरफ से तैयारी पूरी है।



- डॉ. आकृति हुड्डा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed