{"_id":"65b15a785749670cf70e7d63","slug":"passengers-remain-worried-due-to-lack-of-buses-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5093-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बसों की कमी से यात्री रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बसों की कमी से यात्री रहे हलकान
Thu, 25 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री।
बहादुरगढ़। मांगों को लेकर बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रही। हालांकि बहादुरगढ़ के कर्मचारी काम पर रहे, डिपो की सभी बसें अपने रूटों के लिए निकली, लेकिन हड़ताल का असर यहां जरूर देखने को मिला। दूसरे डिपो से बसें न आने के कारण यहां के अड्डा परिसर पर चहल-पहल अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
दरअसल, मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बुधवार को चक्का जाम का एलान किया गया था। हरियाणा के कई शहरों में कर्मचारियों ने हड़ताल की, लेकिन बहादुरगढ़ सब डिपो के कर्मचारियों ने फिलहाल दूरी बनाए रखी। कुछ कर्मचारियों से बात हुई तो उन्होंने हड़ताल में शामिल होने से इंकार कर दिया, लेकिन मांगों को जरूर सही ठहराया। बहादुरगढ़ सब डिपो में लगभग सभी कर्मचारी आए थे। यहां रोडवेज की 74 और 10 लीज की बसें हैं। ये सभी बसें निर्धारित समय पर सवारियां लेकर अपने रूटों के लिए निकली। बेशक यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की, लेकिन दूसरे शहरों में हुए चक्के जाम का असर कहीं हद तक देखने को मिला। हिसार, सिरसा साहित कई अन्य स्टेशनों से यहां गाड़ी आती हंै। कुछ गाड़ियां यहां से होकर दिल्ली जाती हैं। एक अधिकारी की मानें तो विभिन्न डिपो की लगभग 300 बसें यहां आ जाती हैं लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा लगभग आधा रहा। यही वजह रही कि दोपहर के वक्त बहादुरगढ़ अड्डा परिसर में रौनक अन्य दिनों की अपेक्षा कम देखने को मिली। बसें और सवारियां भी बहुत कम थी। हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए अधिकारी भी अपने कर्मचारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। एसएस सतीश कुमार ने कहा कि बहादुरगढ़ में कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की है। यहां की सभी बसें रूटों पर हैं।
दूसरे डिपो की 41 बसें नहीं आई
झज्जर। जिले में रोडवेज बसों की हड़ुताल नहीं रही। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें तय समय पर चली लेकिन दूसरे डिपो से आने वाली बसें नहीं आने से बसों की कमी रही। इस कारण यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। झज्जर डिपो में रोहतक से 10, दादरी से 8, भिवानी से 5, रेवाड़ी से 8, सिरसा से 3,हिसार से 5 और जींद डिपो से 2 रोडवेज की बसें आती हैं, लेकिन इनके न आने से बसों की कमी रही और यात्रियों को काफी देर बस का इंतजार करना पड़ा। निजि बसों में यात्रियों को बेतरकीब भरकर ले जाया गया और परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिले में निजि बसें पर्याप्त होने की वजह से दिक्कत नहीं हुई।