फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Parmanand and Deepak won medals in Master Athletics Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में परमानंद और दीपक ने जीते पदक

Thu, 30 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Parmanand and Deepak won medals in Master Athletics Championship
बहादुरगढ़। पंचकूला में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के परमानंद मलिक और उनके शिष्य दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक जीते। उनकी जीत पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। जीतकर लौटने पर खेल प्रेमियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इन दो पदकों के साथ मलिक के पदकों की संख्या 284 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 32वीं नेशनल मास्टर एथेलिटक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। चैंपियनशिप में 200 से अधिक मास्टर खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां के निवासी परमानंद मलिक ने भी जोर आजमाइश की। हालांकि उन्हें चोट लग गई थी, लेकिन फिर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले अक्टूबर में गुरुग्राम में हुई चैंपियनशिप के दौरान हैमर थ्रो में रजत तो ज्वेलिन में स्वर्ण पदक जीता था। मलिक दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हैं। कई दशकों से खेलों में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। अब तक कुल 284 पदक जीते हैं। मलिक का कहना है कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जब तक उनका शरीर साथ दे रहा है, वे खेलते रहेंगे। फिलहाल अगला लक्ष्य पदकों का तिहरा शतक लगाना है। मलिक के शिष्य दीपक कुमार निवासी दादरी तोए ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीपक ने स्टेट लेवल की इस प्रतियोगिता में ज्वेलियन में स्वर्ण, लंबी कूद में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मलिक का कहना है कि दीपक बेहद होनहार खिलाड़ी है। जीत के साथ ही उसने नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेशनल चैंपियनशिप अगले साल हैदराबाद में होगी।
विज्ञापन




दीपक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed