{"_id":"65dcd11d6e861ae59803a556","slug":"paras-of-jaiveer-akhada-won-the-wrestling-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105796-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जयवीर अखाड़ा के पारस ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जयवीर अखाड़ा के पारस ने जीता दंगल
Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
जयवीर अखाड़ा में पहलवान पारस का स्वागत करते संचालक व अन्य।
बहादुरगढ़। 24 फरवरी को पंजाब के खटकड़ गांव में हुए भारत केसरी व कुमार दंगल में बहादुरगढ़ के बुपनियां गांव स्थित जयवीर अखाड़ा के पहलवान पारस ने पहला इनाम जीता। अखाड़ा में पहुंचने पर रोहद गांव के ग्रामीणों और पहलवानों ने विजेता का जोरदार स्वागत किया।
प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारस रोहद गांव का निवासी है और जयवीर अखाड़ा में प्रेक्टिस करता है। जयवीर अखाड़ा बुपनियां के पहलवान पारस ने भारत कुमार का खिताब जीता। भारत कुमार के खिताब के लिए 80 किलोग्राम तक के पहलवानों ने हिस्सा लिया। भारत कुमार का फाइनल मुकाबला पारस और अरुण के बीच हुआ। दोनों ही पहलवान जयवीर अखाड़ा बुपनिया के हैं। सेमीफाइनल में पारस ने पंजाब के पहलवान को हराया तथा अरुण ने ईरान के पहलवान को पराजित किया। फाइनल में दोनों पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में पारस ने बाजी मार ली। पारस को खिताब जीतने पर 31 हजार रुपये का इनाम व ट्राफी दी गई। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान अरुण को 15 हजार व ट्रॉफी इनाम स्वरूप दी गई। पारस के खिताब जीतने पर रोहद गांव व अखाड़ा में खुशी का माहौल है। पारस के अखाड़े में पहुंचने पर रोहद गांव के ग्रामीणों और पहलवानों ने स्वागत किया। इस मौके पर जयवीर कोच, मन्नू कोच, नवीन कोच, विजय खलीफा, धर्मवीर बुपनियां, जसवीर बामनौली, भारत सरपंच रोहद, सोमबीर, दलबीर, धौला सिंह, सोनू, कृष्ण, रवित मौजूद रहे।