फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Parali became a profitable deal not a problem for the farmers

किसानों के लिए समस्या नहीं मुनाफे का सौदा बनी पराली

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Parali became a profitable deal not a problem for the farmers
धान निकालने के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई पराली। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
मनोज कौशिक
विज्ञापन

बादली। आमतौर पर धान की पराली को जलाकर नष्ट करने वाले किसान अब धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। पराली अब किसानों के लिए समस्या नहीं मुनाफे का सौदा बन रही है। किसान को धान की फसल का भाव भले ही मनमाफिक न मिल रहा हो मगर वे पराली से कुछ मुनाफा जरूर कमा रहे हैं। अब किसान पराली को खेतों में जलाने के बजाय व्यापारियों को बेचने में रुचि दिखाने लगे हैं।
हरियाणा के धान की पराली अब दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में भी बिक रही है। पराली बेचने को लेकर किसानों में उत्साह भी है। चावल, धान की तरह पराली का व्यापार भी लाखों में हो रहा है। राजस्थान के कुछ व्यापारी पराली के बंडल बनाकर खरीद रहे हैं। किसान वेदव्रत, सोनू, संजय, प्रदीप और दीपक का कहना है कि उनका पराली से गेहूं की बिजाई करने का खर्च निकल जाता है। पराली के व्यापारी इस बार गत वर्ष की अपेक्षा दो गुणा पराली का स्टॉक कर रहे हैं। किसान अगर खेत में ही पराली बेचता है तो उसको 4000 से 5000 रुपये प्रति एकड़ मिल रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

पराली का स्टॉक बना जोखिम भरा
पराली व्यापारी रणधीर, दीपक और कर्मबीर ने बताया कि पराली के बिकने से पहले उन्हें काफी डर बना रहता है। उनके द्वारा खरीदने के बाद खुले में पराली का स्टॉक लगा होता है। सूखी पराली में उन्हें हर समय आग लगने का भय रहता है। व्यापारियों ने बताया कि किसी भी व्यापारी के पास पराली का स्टॉक लगाने के लिए गोदाम नहीं है। वहीं बरसात आने से पराली भीग जाती है तो गली-सड़ी पराली का पूरा दाम नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां प्रयोग होती है पराली
पराली व्यापारी सूरजभान, भैयाराम, आकाश ने बताया कि राजस्थान में चारे के लिए बहुत डिमांड है। अन्य प्रदेशों में भी पराली सोफे बनाने, सेनेटरी सामान, टूटी, टायल अन्य कई सामान की पैकिंग में इस्तेमाल की जाती है। हरे चारे में मिलाकर इसका प्रयोग मवेशियों के आहार में भी किया जाने लगा है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक के अनुसार एक टन पराली में 5.50 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 2.3 किलो फॉस्फोरस, 1.30 केजी सल्फर और 25 केजी पोटाश होता है। ऐसे खाद की कीमत बाजार में 5 हजार रुपये प्रति टन है। ऐसे में इससे गैस प्लांट भी लगाया जा सकता है।

वर्जन
पहले जहां गेहूं की बिजाई की तैयारी के लिए किसान जल्दबाजी में पराली जला देता था वहीं अब प्रशासन की पैनी नजर पराली जलाने वाले किसानों पर है। किसानों को जागरूक करने के लिए पटवारियों की टीम निगरानी के लिए बनाई गई है ताकि प्रदूषण स्तर को बढ़ने से रोका जा सके।
- विशाल कुमार, एसडीएम बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed