फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayat held to curb drug sellers

नशीला पदार्थ बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए हुई पंचायत

Mon, 12 Jul 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held to curb drug sellers
बादली। उपमंडल मुख्यालय बादली में नशीला पदार्थ बेचने का काम तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि कई बार लिखित में विक्रेताओं के नाम भी दिए जा चुके हैं। ये आरोप बादली की बड़ी चौपाल में हुई पंचायत में लोगों की ओर से लगाए गए। पंचायत की अध्यक्षता गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने की। जिला पार्षद मामन ठेकेदार और अमित छनपाड़िया भी पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौपाल में हुई पंचायत में लोगों ने पुलिस पर नशीला पदार्थ बेचने वालों की मदद करने के जमकर आरोप लगाए। विनोद गुलिया ने कहा कि कई बार पुलिस को नशीला पदार्थ बेचने वालों के नाम और पते दिए गए हैं, लेकिन किसी को पकड़कर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर लेनदेन का आरोप भी लगाया है। साथ ही कहा कि पुलिस की नाक तले स्मैक बेचने का कारोबार चल रहा है, लेकिन कभी भी बड़े कारोबियों को पकड़ा नहीं गया। कस्बे में प्रतिदिन लाखों रुपये की स्मैक की तस्करी की जाती है।
विज्ञापन

जिला पार्षद मामन ठेकेदार ने पंचायत में कहा कि स्मैक की लत से युवा भविष्य खराब कर रहे हैं, जबकि पैसों के अभाव में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्मैक बेचने वालों पर लगाम नहीं लगाई गई तो पंजाब से भी बुरा हाल बादली का होगा। पंचायत में अमित छनपाडिय़ा, विजयपाल, बेदन, सुनील, उमेद प्रधान सहित काफी प्रमुख ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक और जिला उपायुक्त से मिलकर स्मैक बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके बाद भी नशीले पदार्थों की तस्करी बंद नहीं हुई तो गुलिया खाप की पंचायत होगी, जिसमें कोई भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पंचायत का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भी हालात से अवगत करवाएगा।
.............वर्जन
स्मैक की तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। कई बार गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस पर पंचायत के लेनदेन संबंधी आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
-बाबूलाल, एसएचओ बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed