फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayat held on the issue of DTC buses, delegation will meet SDM and Roadways Manager

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीसी बसों के मुद्दे पर हुई पंचायत, एसडीएम और रोडवेज प्रबंधक से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Thu, 28 Nov 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held on the issue of DTC buses, delegation will meet SDM and Roadways Manager
27jjrp26- बादली। बादली में आयोजित पंचायत में डीटीसी बसों के विवाद पर जानकारी देते मास्टर रणबीर
बादली। दिल्ली के नजफगढ़ से झज्जर तक चलाई गई दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों पर विवाद को सुलझाने के लिए बादली में बुधवार को पंचायत का आयोजन किया गया। समस्या को लेेकर एसडीएम और रोडवेज प्रबंधक से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विज्ञापन

पंचायत में गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया, मास्टर रणबीर गुलिया, अजीत गुलिया और निजी संचालकों की ओर से आनंद नीटू मौजूद रहे। पंचायत में मास्टर रणबीर गुलिया ने बताया कि डीटीसी बसोंं के शेड्यूल को झज्जर डिपो की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, झज्जर के एसडीएम की ओर से भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। बार-बार मांग करने के बाद भी समय नहीं दिया जा रहा है जबकि दिल्ली परिवहन निगम की ओर से सभी दस्तावेज मंजूर करने के बाद झज्जर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत में प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करने के बाद जिला उपायुक्त और एसडीएम से मिलने का फैसला लिया गया। जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस संचालक आनंद नीटू गुलिया ने बताया कि डीटीसी बसों के चलने से निजी बस संचालकों को कोई आपत्ति नहीं है। बस चलवाने में संचालक पंचायत को सहयोग करेंगे और किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा।

बता दें कि डीटीसी की बसों को झज्जर बस अड्डा परिसर में जगह नहीं मिल रही। प्रबंधक बसों के आवागमन में अड़चन बना रहा है, जिसको लेकर अब सवारियों ने ग्रामीणों की मदद से बादली की बड़ी चौपाल में पंचायत की। पंचायत में हिम्मल पहलवान, सते, धारा सिंह, दीपक मास्टर जहांगीरपुर, राकेश लाडपुर, उमेद प्रधान, वरुण गुलिया, सतप्रकाश, वेदवृत गुलिया और कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed